हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव शेखपुर खिचरा के एक गोदाम से पांच बदमाश एल्यूमिनियम व स्क्रैप चोरी कर ले गए पुलिस आरौपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि मुरादाबाद के गांव रहमत नगर के सलीम का गांव शेखपुर खिचरा में एल्यूमिनियम व स्क्रैप का गोदाम है। गोदाम पर गांव रहमत नगर के ही चार लोग रहते है। आरोप है कि रहमत नगर के इकबाल, जावेद, बड़े व बाबू ने मिलकर गोदाम से लाखों रुपए का एल्यूमिनियम पार कर दिया। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।


























