👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित ब्रह्मादेवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के चेहरे दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद खिल गए. दसवीं कक्षा के परिणाम सीबीएसई द्वारा घोषित होने के बाद छात्राओं के चेहरे पर ख़ुशी की लहर है. नंदिनी त्यागी ने 10वीं में 96.6% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है तो वहीं प्रगति चौहान ने 96% अंक लाकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है. बता दें कि प्रगति के पिता अधिवक्ता सत्येंद्र चौहान ने बताया कि वह हापुड़ के श्रीनगर में रहते हैं. छात्राओं ने यह मुकाम हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























