हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के तत्वावधान में शनिवार को मेरठ रोड पर कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती नें दीप प्रज्जवलित करके किया।
चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए परिषद की ओर से सभी सम्भव व आवश्यक सेवाएं जुटाई गई है। गुणवत्तापूर्ण भोजन, फल, दूध, चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ शौचालय व स्नानघर की भी व्यवस्था की गई है। परिषद के कर्मचारियों के साथ-साथ नगर के सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवक भी कांवड़ियों की सेवा में जुटे है। इस अवसर पर भाजपाई व नागरिक उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























