हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठी गेट में बंद पड़े मकानों को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया है. पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि कोठी गेट निवासी राकेश और लोकेश दोनों सगे भाई हैं जिनका मकान आसपास ही है. दोनों भाई परिवार संग हरिद्वार गए हुए थे इसी बीच चोरों ने राकेश के घर का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. वहीं लोकेश के घर से लाखों रुपए के आभूषण समेत 30 हजार की नकदी चोरी कर ली. शुक्रवार की शाम को जब परिवार के सदस्यों संग दोनों घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था जिसके बाद मामले की जानकारी हासिल हुई. दोनों भाइयों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
स्वच्छ भारत अभियान हापुड़ दक्षिणी के नगर संयोजक राजेश कुमार वर्मा उर्फ लल्लू की ओर से सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
























