👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में वांछित चल रहे एक आरोपी के घर की संपत्ति की कुर्की की तैयारी शुरू हो चुकी है. पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर धारा 82 के अंतर्गत नोटिस चस्पा की मुनादी कराई है.
बता दें कि गांव दोताई निवासी अरकान अली और मोहम्मद कैफ के खिलाफ गोवंश काटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने धारा 82 का आदेश दिया जिसके बाद पुलिस ने नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराई. जल्द ही न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के घर की कुर्की की जाएगी.
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























