👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ पुलिस ने 307,506 भादवि से सम्बन्धित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस बरामद किया है।आरोपी गांव बछलौता का गजराज सिंह है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।आरोपी पर गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप है।
























