हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में श्री ओमप्रकाश गोला प्रजापति अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के द्वारा माटी कला बोर्ड की संचालित सभी योजनाओं की शुक्रवार को समीक्षा बैठक की । समीक्षा बैठक में जनपद की जिलाधिकारी मेधा रूपम ,अपर मुख्य जिलाधिकारी एसडीएम तहसीलदार अधिशासी अभियंता सिंचाई महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एलडीएम केनरा बैंक आदि ने भाग लिया। योजनाओं की समीक्षा के समय अध्यक्ष द्वारा माटी कला के परंपरागत कारीगरों को उनके ग्रामों में तथा शहरी क्षेत्रों में काम करने वाले कारीगरों को आसपास के ग्रामों से मिट्टी उठाने हेतु कुम्हारी पट्टे आवंटन हेतु निर्देश दिए गए ।ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में मिट्टी लाने वाले कारीगरों को खनन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा परेशान ना करने के भी कड़े निर्देश दिए। बैठक में माटी कला बोर्ड के जनपद अधिकारी राकेश कंडवाल जिला ग्रामोद्योग अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनपद के काफी संख्या में माटी कला कारीगरों द्वारा बैठक में भाग लिया गया। कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष द्वारा सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी की।
























