हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2022 को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किये गए| जिसमें संस्कार द को -एजुकेशनल स्कूल विद्यालय की तनवी गोयल और संस्कृति गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय के वाणिज्य वर्ग से सर्वप्रथम स्थान ग्रहण किया , कला वर्ग से चंचल कौशिक ने 96 प्रति शत, वैभव सक्सैना और आर्यन त्यागी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग से सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया | इसके अतिरिक्त आराध्या सकसैना ने 94.6 प्रतिशत करके अपने वाणिज्य विषय से द्वितीय स्थान ग्रहण किया | इस प्रकार विद्यालय के सभी वर्गों में अधिकतर विद्यार्थियों ने सभी विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये| जिसमें विद्यालय की संस्कृति गुप्ता ने बिजनेस स्टडीज में, चंचल कौशिक ने मनोविज्ञान विषय में, संगीत विषय में दिव्यांशी शर्मा और संस्कृति शर्मा ने 100 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया | विद्यार्थियों की इस आशातीत सफलता को देखकर विद्यालय के वरिष्ठ उप प्रबंधक अमित गुप्ता , निदेशिका डॉक्टर स्वाति गुप्ता और विद्यालय की प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल ने सभी छात्रों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया |
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























