हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बनाए गए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के उपाध्याय ने किया। विद्यालय की छात्राओं देविका, छवि, संजना आदि के द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक का तिलक लगाकर स्वागत किया। एसपी दीपक भूकर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्रों को सीखने में सहायता मिलेगी। तकनीक के माध्यम से दी गई शिक्षा छात्र-छात्राओं के मस्तिष्क पर अधिक स्थायी प्रभाव डालती है। जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के उपाध्याय ने कहा कि श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज, हापुड़ जनपद अग्रगण्य विद्यालय है। इस विद्यालय में सदैव नवाचार होते रहते है। इसी क्रम में आज स्मार्ट क्लासेस इस विद्यालय में बनाई गई है। छात्र-छात्राओं के हित में यह अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान अशोक कुमार गुप्ता बीमे वाले ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को अध्य्यन संबंधी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल चोटी ने कहा कि श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज हापुड़ को हर प्रकार से समृद्ध बनाया जाएगा। वर्तमान में शिक्षण के लिए प्रयोग में लाई जा रही सभी तकनीकियों को श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज हापुड़ में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज हापुड़ का स्टाफ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041
























