हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए. हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित साकेत कॉलोनी निवासी यशस्विका तिवारी और पंखुरी मित्तल ने जिला हापुड़ संयुक्त रूप से टॉप किया है. बता दें कि यशस्विका तिवारी ने दीवान पब्लिक स्कूल से Humanities में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है. यशस्विका तिवारी पुत्री अनुराग तिवारी ने बताया कि उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है जिन्होंने हिस्ट्री, म्यूजिक और पॉलिटिकल में 100-100 अंक हासिल किए हैं. यशस्विका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता कविता तिवारी, परिजनों और शिक्षकों को दिया है. बताते चलें कि कक्षा दसवीं में यशस्विका तिवारी ने 96.4% हासिल कर टॉप 5 में जगह बनाई थी.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























