हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला न्यू श्रीनगर में आयकर विभाग की टीम के पहुंचने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने एक घी कंपनी के कर्मचारी से जानकारी भी हासिल की जिसके बाद टीम लौट गई. बताया जा रहा है कि कर्मचारी कंपनी के एक महत्वपूर्ण पद पर तैनात है.
दरअसल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक घी कंपनी के स्थानों पर जगह-जगह सर्वे की कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार को विभाग हापुड़ की नयू श्रीनगर में पहुंचा जहां रह रहे कंपनी के कर्मचारी से जानकारी हासिल की.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























