हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची जिसने गांव निवासी महिला के ऊपर तेजाब डालने के मामले में जांच शुरू कर दी है. मेरठ क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक (विवेचना अधिकारी) चमन प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम सिखेड़ा गांव पहुंची जहां पीड़िता और अन्य सदस्यों के बयान लिए.
बता दें कि सिखेड़ा में पिछले वर्ष दो जुलाई को एक महिला पर तेजाब डालकर उसकी हत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया था जिसके बाद पत्नी को बचाने के दौरान पति भी झुलस गया था. मामले में देवर ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम हापुड़ जनपद के पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा पहुंची जहां पीड़ितों के बयान लिए.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209
























