👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्रवाल महासभा महिला मंच हापुड़ ने अग्रसेन भवन में धार्मिक परम्पराओं व मान्यताओं के अनुरुप तीज उत्सव मनाया। तीज उत्सव में अग्र बहनें सम्मिलित हुई। भारतीय परिवेश में उपस्थित महिलाओं ने नृत्य किया और रोचक चुटकले व कविताएं प्रस्तुत की।
मंच की प्रधान बीना आर्य ने तीज उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी बहनें इस ओऱ प्रयासरत रहे कि बच्चों को संस्कार मिलें और बेटे-बेटियां उच्च शिक्षा ग्रहण करें नए कीर्तिमाम स्थापित करें जिससे समाज व परिवार का नाम रोशन हो। तीज उत्सव में शामिल महिलाओं व बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूनम गुप्ता, सपना अग्रवाल, अर्चना, आंचल सिंघल, रश्मि, प्रमिला अग्रवाल आदि उपस्थित थी।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

























