👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी का गुरुवार को 17 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान हवन का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई जिसके बाद हवन किया गया. कॉलेज की स्थापना स्वर्गवासी राज कृपाल व शिक्षा भारती के अन्य सदस्यों के सहयोग से की गई थी. स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की सचिव स्वाति गर्ग, प्रबंध समिति के सदस्य मुकेश तोषनीवाल, प्राचार्य मुनेश कुमार शर्मा, शिक्षा भारती के सह निदेशक कुलदीप कसाना, श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य मीनाक्षी यादव, हेमंत कुमार व स्टाफ मौजूद रहा.
























