हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के दहीरपुर कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की दो छात्राओं की यूनिफार्म उतरवाने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है. जिलाधिकारी मेधा रूपम के आदेश पर डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट इला प्रकाश और बीएसए अर्चना गुप्ता ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों अधिकारियों को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी हैं.
ज्ञात हो कि दहीरपुर के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय में दो छात्राओं को निर्वस्त्र कर उनकी ड्रेस को अन्य छात्राओं को पहना कर फोटो खिंचवाई गई जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज भी किया. मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























