हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका चुनाव के सभी ने तैयारियां शुरु कर दी है। चुनाव में भले ही वक्त हो लेकिन राजनीति का रंग अभी से दिखाई पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जो मुरदाबाद के नारे लगाते थे वही आज गुणगान कर रहे हैं। जिस तरह सात जुलाई को कांग्रेस की शहर इकाई ने नगर निगम के चुनाव के आवेदन पत्र वितरिए किए उसके ठीक दस दिन बाद 17 जुलाई को कांग्रेस जिला स्तर पर नगर निकाय चुनाव को एक बैठक हुई जिसमें एक ऐसे सभासद ने आवेदन पत्र जमा किया जो पहले जिला स्तर के एक पदाधिकारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाता था और आज उन्हीं का गुणगान गा रहा है।
वीडियो आया सामने:
19 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आठ सेकेंड के बाद मुर्दाबाद नारे की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सभासद को शांत कराते हुए नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो राजनैतिक गलियारे में हलचल मचाने के लिए काफी है।
चुनाव के चलते बदला पाला:
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पांच साल पहले यह सभासद मैदान में उतरे जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब एक बार फिर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सभासद ने कांग्रेस की जिला कमेटी का दामन थाम लिया है जो चुनाव में दमखम लगा रहे हैं। यह भी बता दें कि शहर कांग्रेस कमेटी के साथ अक्सर रहने वाले सभासद ने पाला बदल लिया है।
खैर यह वायरल वीडियो किस ओर राजनीति का रुख मोड़ेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























