हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में सामाजिक कार्य करने वाली काव्या चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक और जिम्मेदारी उठाई है जिसे सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है. बता दें कि गाजियाबाद के राजनगर निवासी पप्पन ने तीसरी बार अपने माता-पिता को कावड़ में बैठाकर हरिद्वार से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का निश्चय किया. पप्पन जब हरिद्वार से चलकर रुड़की पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. ऐसे में हापुड़ में काम कर रही संस्था काव्या चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने पप्पन के साथ मिलकर उनके माता-पिता को कावड़ में बैठा कर गाजियाबाद तक साथ ले जाने का संकल्प लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को काव्या चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य और पदाधिकारियों ने पप्पन के साथ यात्रा शुरू की.
पक्का बाग में अवैध निर्माण
🔊 Listen to this पक्का बाग में अवैध निर्माणहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पक्का बाग में एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।सूत्र बताते है कि…
Read more
























