👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर दो वाहनों की भिड़ंत हो गई जिसमें मोटरसाइकिल और स्कूटी चालक व एक महिला घायल हो गई जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा. हादसे के दौरान बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई.
मामला बुधवार का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौराहे पर स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दौरान काफी तेज आवाज हुई. आस-पास मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. हादसे के दौरान बाइक और स्कूटी चालक घायल हो गए. वहीं एक महिला भी हादसे की चपेट में आ गई. तीनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं दोनों वाहनों को साइड करा कर पुलिस ने जांच शुरू कर
























