हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत भूगर्भ जल सप्ताह 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिस के तत्वधान में कृषि विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान गांव गांव मे किए जा रहे हैं। आज ग्राम वझीलपुर व खड़खड़ी में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक हौसला प्रसाद ने जल दोहन को कम करने के बारे में किसान भाइयों को बताया, हमारा जमीन का जल स्तर दिन पर दिन घटता जा रहा है, हमें इस पर चिंता करने की आवश्यकता है ।यदि हम अभी से जागरूक नहीं हुए तो आने वाला समय मे हमारे बच्चों को बहुत विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए हम सबको जल बचाने पर ध्यान देने की जरूरत है। लेखपाल दीपक कुमार ने भी जल बचाओ के उपाय किसान भाइयों को बतलाए। कहा, जल है तो कल है यदि जल ही नहीं रहेगा तो हमारा आने वाला भविष्य भी नहीं रहेगा। जिस में उपस्थित ग्राम प्रधान राजू सैनी,राष्ट्रीय सैनिक संस्था के
जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी,पंकज त्यागी, सुभाष त्यागी ,प्रेमचंद सैनी जयपाल सिंह, संजय आदि लोग उपस्थित रहे।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209


























