👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित श्रीनगर के बाहर दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई. मौके से गुजर रही डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया.
दरअसल श्रीनगर के बाहर कुछ लोग खड़े थे. इसी दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया और हाथापाई शुरू हो गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने और 112 डायल के पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया जिसके बाद सभी अपने-अपने घरों की ओर लौटते गए. मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

























