👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक के गांव दौतई में मानक चौक मार्ग पर अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को किसानों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन की अगुवाई गांव दौताई के प्रधान राशिद चौधरी ने की।
ग्राम प्रधान ने बताया कि एनएच-709 ए के बाईपास के दोनों ओर गांव दौताई व मानक चौक के किसानों की हजारों बीघे जमीन है, जिसके लिए किसानों का आना-जाना लगा रहता है। किसानों की मांग है कि बाईपास पर अंडरपास बनाया जाए ताकि किसानों को कोई हानि न हो। इस सम्बंध में अफसरों का ध्यान आकर्षित किया जा चुका है, परंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























