हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वृद्ध व असहाय लोगों को घरों पर निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था श्री गिरिराज सेवा समिति हापुड़ ने बुधवार को संस्था का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया जिसका उद्घाटन समिति के संस्थापक कैलाश चंद गुप्ता ने किया।
श्री गिरिराज सेवा समिति हापुड़ राधा की रसोई का हर रोज संचालन करती है। राधा की रसोई से वृद्ध व असहाय लोगों को प्रतिदिन घर पर निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि गरीबों को प्रतिदिन 5 रुपए में भोजन वितरित किया जाता है। इस राधा की रसोई में अनेक लोग नेक खाद्य पदार्थ देकर सहयोग करते है। जन सहयोग से ही राधा की रसोई ने बुधवार को चार वर्ष पूर्ण कर लिए। राधा की रसोई के चार वर्ष पूरे होने पर बुधवार को सभी निर्धनों को हलवा, पूरी, सब्जी आदि का निशुल्क वितरण किया गया।























