👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मानव सेवा मिशन हापुड़ के लिए रविवार को सम्पन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव में निम्न पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजकुमार त्यागी ने बताया कि इस चुनाव में विनोद गुप्ता को प्रधान, दिनेश कुमार माहेश्वरी को महामंत्री, राकेश कुमार माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष, मुकेश माहेश्वरी को ऑडिटर, डालचंद को उपमंत्री, राजेंद्र कुमार मित्तल को उपमंत्री, राजेंद्र कुमार गुप्ता एवं राजाराम शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। मानव सेवा मिशन हापुड़ के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करेंगे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























