👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के नया बाईपास पर कैंटर और ट्रैक्टर की रविवार को भिड़ंत हो गई जिसमें कैंटर चालक चेतराम निवासी लोनी, हेल्पर कैलाश निवासी दिल्ली घायल हो गए. चेतराम की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया.
बताया जा रहा है कि नया बाईपास पर रविवार को एक कैंटर गुजर रहा था जिसे चेतराम चला रहा था. इसी बीच रॉन्ग साइड से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आने से हादसा हो गया. हादसे के दौरान कैंटर चालक और हेल्पर घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. चालक चेतराम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209

























