हापुड़ ,सीमन/ सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री दिगम्बर जैन समाज की एक बैठक समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता में हापुड में रविवार को आयोजित हुईं। संचालन महामंत्री अशोक जैन ने किया। बैठक में आगामी 31अगस्त से प्रारम्भ हो रहे दश लक्षण पर्व तथा 10सितम्बर को आयोजित जैन रथयात्रा की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रथयात्रा महोत्सव पर कवि सम्मेलन की बजाय जैन भजन संध्या आयोजित की जाए। रथयात्रा में धार्मिक भजन गायक मंडली बुलाई जाए जो,रथयात्रा के साथ भजन गाते हुए चले और वातावरण को भक्तिमय बनाए। बैठक में कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, बैठक आयोजक सजीव जैन, संरक्षक सुधीर जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द्र जैन पत्रकार, तुषार जैन, विकास जैन, पुलकित जैन, आर के जैन एडवोकेट, आशीष जैन पंकज जैन, आकाश जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन, सजीव जैन, सुधीर जैन,अर्चित जैन आदि उपस्थित थे।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

































