हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हापुड़ ने एक मीटिंग का आयोजन किया बैठक में विभाग मेरठ से श्रम अधिकारी चंद्रप्रकाश एवं आलोक रंजन उपस्थित हुए।
सभा में उद्यमियों को सरकार की हर घर तिरंगा योजना के बारे में बताया गया। उद्यमियों ने कहा कि वे 11 अगस्त से 17 अगस्त तक सभी अपने-अपने घरों और औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर तिरंगे को सम्मान पूर्वक लगाएं। मीटिंग में उपस्थित उद्यमियों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक प्रसारण संचार करने का भी निर्णय लिया।
चंद्रप्रकाश एवं आलोक रंजन ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी से अनुरोध किया। मीटिंग में सचिव सोनू चुग, अतुल गोयल, प्रमोद गोयल, अशोक छारिया, पवन शर्मा, कपिल अरोरा, सौरभ अग्रवाल, राजीव गर्ग, रजत सेठी, लोकेश सिंघल, गोरव गोयल, सरजीत सिंह, वैभव गुप्ता व अन्य उद्यमियों ने भाग लिया।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041

































