👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर के पौराणिक व ऐतिहासिक प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में लगा फव्वारा लगभग 15 वर्ष से बंद था. फव्वारे को रंग-बिरंगी लाइटे लगाकर शुरू किया गया. हिन्दू युवा वाहिनी ने हापुड़ जिलाधिकारी मेधा रूपम व गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीवनराम यादव व चिनीपाल सहित अन्य नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों का आभार जताया.
































