हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की नगर पालिका परिषद पिलखुवा के कर्मियों ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है. शनिवार को प्रदर्शन करने उतरे नगरपालिका के वाहन चालकों ने कहा कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है. पुलिस की वजह से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. पालिका की अध्यक्ष गीता गोयल ने कहा कि पिछले दिनों हुए अधिशासी अधिकारी के तबादले के बाद वित्तीय कार्यों में परेशानी आ रही है.
प्रदर्शनकारी वाहन चालकों का कहना है कि वह कई महीनों से कम वेतन पर वह काम कर रहे हैं लेकिन तीन महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है. ऐसे में अपने बच्चों की फीस भी जमा नहीं कर पा रहे. उनके पीएफ का पैसा भी नहीं मिला है. कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी कि जल्द ही उन्हें वेतन दिया जाए वरना वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209






























