हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हापुड़ की कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर सोमवार को हंगामा किया और गन्ने के बकाए का भुगतान कराने की मांग की. किसानों ने इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया. कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों को एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता और ऊर्जा निगम हापुड़ के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया जिसके बाद किसान मान गए और वापस लौट गए.
भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष देवेंद्र बाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठकर धरना शुरू कर दिया. किसानों ने कहा कि शुगर मिलों पर उनका करोड़ों रुपए बकाया है जो अभी तक किसानों को नहीं मिला है. ऐसे में जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे किसानों को जल्द बकाए का भुगतान कराने का वादा किया. इसके बाद सभी किसान वापस लौट गए. इस दौरान राजीव तेवतिया, योगेंद्र सिरोही, नीरज गुर्जर, विनीता चौधरी, नदीम राणा आदि उपस्थित रहे.

























