अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सटोरियों के गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात व जनपदीय सर्विलांस सैल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा क्रीक हिरोज आऩलाइन ऐप के माध्यम से बिंग टी-20 पंजाब लीग में सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15,150 रुपए नकद, 78 सौ रुपए की श्रीलंकाई करेसीं, 6 मोबाइल फोन, एक कसीनों सिलवर कार्ड, दो डेबिट कार्ड व सट्टा लगाने में प्रयुक्त कम्प्यूटर आदि उपकरण आदि बरामद हुए है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार मेरठ बाईपास से की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि आरोपी जनपद मेरठ के थाना परीक्षतगढ़ के गांव खजूरी के शिताब उर्फ शब्बू द्वारा क्रिकेट मैच के लिए ग्राउंड का चयन किया जाता था तथा अपने साथी ग्वालियर ऋषभ द्वारा क्रिकेट ऐप क्रिक हीरोस पर लोकल लड़कों को खिलाकर उनके नाम पर रणजी खेले हुए खिलाड़ियों के नाम पर ऐप पर अपलोड करते है तथा आरोपियों द्वारा खेले गए मैच को लाईव यूटयूब पर प्रसारित करते है जिससे आनलाइन बैठे सभी सटोरिए क्रियाशील हो जाते है तथा उपरोक्त बनाई गई फर्जी लीग पर सट्टा लगाना शुरु कर देते है। उपरोक्त लीग की सम्पूर्ण कार्रवाही को रुस में बैठा मास्टर माइंड अशोक चौधरी व आसिफ मौहम्मद द्वारा संचालित किया जाता है तथा फर्जी क्रिकेट लीग चलाकर सट्टा खिलाया जाता है।

पुलिस ने आरोपी शिताब व ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है और रुस में बैठे मास्टर माइंड की गिरफ्तार के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस टीम ने सटोरियों को गिफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इऩाम देने की घोषणा  की है।

एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!