हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा हापुड़ के मुख्य मार्गों पर करीब 5 वर्ष पहले लगवाई गई लोहे की ग्रिल पूरी तरह गायब हो चुकी है। अब कहीं-कहीं उसके अवशेष दिखाई पड़ रहे है।
करीब 5 वर्ष पहले प्राधिकरण ने डिवाइडर तथा नालों पर बने फुटपाथ के दोनों ओर दिल्ली-गढ़ रोड पर लोहे की ग्रिल लगाई गई थी, जिससे पैदल राहगीर फुटपाथ का इस्तेमाल कर सकें। पक्कबाग चौपला, अतरपुरा चौपला, तहसील चौपला व मेरठ तिराहा के चारों ओर सड़कों पर भी ग्रिल लगाई गई थी।
डिवाइडरों पर टूटे हुए जाल तो खड़े दिखाई दे रहे है, पर फुटपाथ पर लगी ग्रिल तो पूरी तरह गायब है। जिन दुकानों के आगे से यह ग्रिल गायब है, वहां के दुकानदारों से गायब ग्रिल का जुर्माना वसूला जाए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























