हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हापुड की पिलखुवा इकाई पर 74 वां स्थापना दिवस (राष्ट्रीय छात्र दिवस) के अवसर पर के संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ पंकज कुमार शर्मा व मुख्य वक्ता के रुप में राजेश यादव (प्रधानाचार्य मारवाड़ इंटर कॉलेज), प्रांत सहमंत्री क्षमा शर्मा और प्रवास के रूप में आए कार्तिक गौड़ (विभाग सह संयोजक) मेरठ विभाग द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके हुई। मुख्य वक्ता (प्रधानाचार्य) राजेश यादव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो विद्यार्थी की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे आता रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र-छात्राओं के अनुशासन व ज्ञान के साथ साथ छात्र-छात्राओं में राष्ट्रवाद की भावनाओं को जगाता है।मुख्य अतिथि डॉ पंकज शर्मा ने बताया की यदि आप विद्यार्थी जीवन में है तो आपको स्वयं एक बार अवश्य विद्यार्थी परिषद में कार्य करना चाहिए विद्यार्थी परिषद ही सिखाता है की शिक्षा के साथ साथ जीवन और समाज में ज्ञान और एकता के साथ कैसे आगे बढ़ना है।प्रांत सहमंत्री क्षमा शर्मा ने बताया कि छात्राओं को अपने दृढ़ निश्चय से आप किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील, एकता के साथ कार्य करने वाला संगठन है और बहन ने विद्यार्थी परिषद 74 वा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।(विभाग सहसंयोजक) मेरठ, विभाग कार्तिक गौड़ ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और विद्यार्थी परिषद ने छात्र छात्राओं की समस्याओं के साथ समाज की गंभीर परिस्थितियों में भी आगे आकर कार्य किया है और आगे भी कार्य करता रहेगा। इसके साथ नगर के सहमंत्री कुश हिंदुस्तानी ने सभी कार्यकर्ताओं और छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ज्योति कटारिया, मोहित तोमर, अनुराग सेन, संजीव कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























