👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पूरे देश में 10 जुलाई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा. ऐसे में बाजारों में बकरों की मांग पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है. हापुड़ की बकरा मंडी में हर तरह का बकरा बिक रहा है. डिमांड के अनुसार बकरे बेचे जा रहे हैं जिनकी आठ हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक है. हापुड़ की मंडी में खूब बिक रहा है
बता दें कि कोरोना की वजह से बकरीद का पर्व पिछले दो वर्षों में फीका पड़ गया था लेकिन इस वर्ष बाजार में रौनक दिखाई दे रही है. बता दे कि बकरीद इस्लाम धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है जिसे ईद उल अजहा भी कहा जाता है.
























