हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर मंसूरपुर कट के पास शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे दो कैंटरो की भिड़ंत हो गई जिसमें एक कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कैंटर का हिस्सा काटकर चालक के शव को निकाला. इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया जिसे पुलिस ने सुचारू कराया. मृतक की शिनाख्त राजस्थान निवासी हरि राज मीणा के रूप में हुई है.
बता दें कि गढ़ से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर एक कैंटर को पीछे से आए राजस्थान नंबर के कैंटर ने टक्कर मार दी. पीछे से आ रहे कैंटर को राजस्थान निवासी चालक हरि राज चला रहा था. हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं दूसरे कैंटर का चालक भी घायल हो गया. इस दौरान सड़क पर सिलेंडर बिखर गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050





























