हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शासन द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस जच्चा के लिए वरदान साबित हो रही है. मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने वाली यह 108 एंबुलेंस एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य कर रही है जहां 12 घंटों में दो अलग-अलग स्थानों पर गर्भवती महिलाओं ने एंबुलेंस में पुत्रीयों को जन्म दिया.
शुक्रवार को 108 एंबुलेंस को सूचना मिली कि धौलाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में रुबीना पत्नी वाहिद को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद एंबुलेंस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. रुबीना को अस्पताल के लिए लेकर रवाना हो गए. इसी बीच गर्भवती महिला को काफी तेज प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद ईएमटी सलमान ने एंबुलेंस को साइड करा गर्भवती महिला की सास की मौजूदगी में महिला की डिलीवरी कराई. जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें धौलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
वहीं शुक्रवार की शाम गढ़मुक्तेश्वर में 108 एंबुलेंस पर मौजूद पायलट कावेंद्र को सूचना मिली कि मोनिका पत्नी अजय कुमार निवासी इनायतपुर को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद ईएमटी अजय कुमार, आशा मुनेश गर्भवती महिला मोनिका के साथ अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन प्रसव पीड़ा तेज होने पर अजय कुमार और आशा मुनेश ने सूझबूझ के साथ महिला की डिलीवरी कराई जिन्होंने बेटी को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























