👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर तहसील के रॉयल पब्लिक स्कूल के छह छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7500 स्क्रू द्वारा 9 फीट लम्बी और 6 फीट चौड़ी पेंटिंग बनाई है. इस पेंटिंग को इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. इस पेंटिंग को बनाने वाले छात्रों की हर तरफ तारीफ़ हो रही है और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है. स्कूल के अध्यापक ने बताया कि छात्रों ने इसके लिए कितना परिश्रम किया.
छात्रों का कहना है कि वो पीएम मोदी के कार्य से काफी खुश है. इस पेंटिंग को 6 छात्रों ने 6 दिन में बनाकर तैयार किया है.
वहीं छात्रों का कहना है कि वो इस पेंटिंग को पीएम मोदी से मिलकर उन्हें भेंट करना चाहते हैं.
























