👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा के क्षेत्र में डीजे के ऊपर बैठा एक 27 वर्षीय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है.
बता दें कि मेरठ निवासी अनुज गांव परतापुर में किसी समारोह में डीजे लेकर आया था. सोमवार की देर रात लगभग 11:45 बजे डीजे के ऊपर बैठा 27 वर्षे शिवा निवासी नई बस्ती कुल्लापुर मेरठ अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. आनन-फानन में शिवा को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

























