हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बाबूगढ़ से हापुड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर एक ढाबे पर दबंगों ने हमला कर दिया जिसमें ढाबा संचालक समेत कई कर्मचारी घायल हो गए जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से तहरीर के आधार पर कार्रवाई की मांग की है.
ढाबे के संचालक अखिलेश ने बताया कि सोमवार की रात को कुछ दबंग उसके ढाबे पर पहुंचे और अभद्रता करने लगे जिसका विरोध करने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया. वहीं मंगलवार की सुबह करीब दो दर्जन दबंग इकट्ठा होकर ढाबे पर फिर से आ धमके और मौके पर मौजूद संचालक अखिलेश समेत स्टाफ पर हमला कर दिया. दबंगों ने इस दौरान काउंटर आदि पर भी लाठी-डंडों की बरसात कर दी जिससे संचालक का काफी नुकसान हो गया. ढाबा संचालक अखिलेश ने बताया इस दौरान वह बाल-बाल बच गया जिसने थाने में तहरीर देकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है.
























