👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा व चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गांव सरावा की ओर जाने वाले मार्ग से दस्तोई रोड के आकाश को चाकू के साथ तथा निशांत उर्फ मनू को एक तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
























