हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह एक इको कार का टायर फटने से आठ लोग घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है.
दरअसल इको कार में 11 लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे. जैसे ही गाड़ी पलवाड़ा रोड के पास पहुंची तो अचानक इको कार का टायर फट गया जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. टायर फटने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसमें 11 लोग सवार थे. इको में हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस में मरीजों को अस्पताल पहुंचाया. बता दें कि आठ सवारी इस दौरान घायल हो गई जिनमें से दो की स्थिति चिंताजनक है जिन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है. वहीं घायलों का उपचार गढ़ सीएचसी में जारी है.























