हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर मौजूद खेतों में एक खराब पड़ी ट्यूबवेल में रखा सामान चोरों ने साफ कर दिया. इस दौरान स्प्रे की दो मशीन, फावड़े आदि को चोर चुराकर ले गए जिससे लगभग 15 हजार रुपए का नुकसान हो गया. पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि राजीव विहार निवासी दिलीप सैनी देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में खेती बाड़ी करते हैं. खेतों में एक ट्यूबवेल खराब पड़ी है जिसमें ताला लगाकर अपना सामान रखते हैं. सोमवार की देर रात किसी समय चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया. मंगलवार की सुबह जब दिलीप खेतों पर पहुंचे तो मामले की जानकारी हासिल हुई. चोरों ने दो स्प्रे की मशीन, फावड़े आदि सामान को चुरा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

































