हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में खेतों से गुजर रही विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए आफत बनी हुई है. विद्युत लाइन इतनी नीची है कि कभी भी ग्रामीण इसकी चपेट में आ जाते हैं. ट्रैक्टर के जरिए खेतों को जोतना भी मुश्किल है. सोमवार की सुबह खेतों में पानी डालने गया एक युवक खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया. राहत की बात यह रही युवक की जान बच गई.
बुलंदशहर रोड पर स्थित गांव हाफिजपुर निवासी अरुण सैनी पुत्र करण सैनी खेतों पर पानी डालने के लिए गया था. इसी दौरान वह उबारपुर बिजली घर से जुड़ी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह अरुण को उठाया और घर ले आए जिसका उपचार जारी है.
पूर्व सांसद की गाड़ी की ट्रैक्टर से ज़ोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे पूर्व एमपी
🔊 Listen to this पूर्व सांसद की गाड़ी की ट्रैक्टर से ज़ोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे पूर्व एमपी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार की रात बसपा…
Read more
























