👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और राधे श्याम सेवा समिति के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके चलते ट्रेन आने पर आरपीएफ के जवान जल लेकर तैयार दिखाई दिए और ट्रेन रुकने पर रेल यात्रियों को जल पिलाकर जल सेवा की. शीतल जल पीकर रेल यात्रियों को गर्मी से राहत मिली.
























