👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा फ्लाईओवर से गुजर रहा एक बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया जिससे बाइक सवार अमित घायल हो गया. इस दौरान अमित की गर्दन और उंगलियों में चोट आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला भीम नगर में ड्यूटी कर अमित निवासी पीरनगर सूदना अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ऊपर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक पतंग के मांझे की चपेट में आ गया और लहूलुहान हो गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां अमित की गर्दन और उंगलियों में टांके आए हैं.






















