👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उदयपुर कांड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में जुम्मे की नमाज पर अलर्ट घोषित किया। जिला प्रशासन व पुलिस सतर्कता तथा धर्म गुरुओं की अपील पर शुक्रवार को हापुड़ में जुमे की नमाज सौहार्द वातावरण में सम्पन्न हुई। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने जगह-जगह गश्त कर तथा शांति समितियों की बैठक करके जुमे की नमाज सौहार्द पूर्ण मनाने की अपील की थी। धर्म गुरुओं ने इस कार्य में जिला प्रशासन व पुलिस को पूरा सहयोग किया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























