हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवार को एक समारोह का आयोजन देवलोक कॉलोनी हापुड़ में किया गया जिसमें विभिन्न कोर्सों की समाप्ति पर बालिकाओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। समारोह में सेवा भारती के नगर मंत्री ओमप्रकाश ने बताया कि सेवा भारती का एक केंद्र गुंजन ब्यूटी पार्लर के नाम से देवलोक कॉलोनी में 1 वर्ष से भी अधिक समय से चल रहा है जिसमें बहनों के लिए सिलाई ,पेंटिंग, ब्यूटीशियन ,मेहंदी एवं नृत्य के कोर्स सिखाये जा रहे हैं ।
नारी शक्ति को स्वावलंबन की ओर बढ़ाने के लिए सेवा भारती का यह केंद्र विशेष महत्व रखता है। सेवा भारती के गुंजन ब्यूटी पार्लर केंद्र का संचालन बीना वर्मा कर रही हैं ।
केंद्र की संचालिका बीना वर्मा ने सेवा भावना से प्रेरित होकर आर्थिक तथा अभावग्रस्त परिवारों की बहनों को सभी कोर्स का प्रशिक्षण निशुल्क दिया है। विभिन्न कोर्सों के पूरा होने के अवसर पर आज 40 बहनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित व सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत नृत्य मेहंदी आदि का प्रस्तुत किये गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रूबी जैन ने की ।इस अवसर पर मातृ मंडल की जिला अध्यक्षा शशि गोयल को मधु गुप्ता ने पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा जिला अध्यक्षा शशि गोयल ने बहनों को गुंडों से निर्भीकता से सामना करने के लिए सचेत किया तथा मातृशक्ति को स्वावलंबी एवं ससम्मान से जीने पर विस्तार से चर्चा की। केंद्र की संचालिका बीना वर्मा ने बताया उनका यह केंद्र सभी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करता है तथा उन्होंने सेवा भावना से प्रेरित होकर भविष्य में भी सेवा भारती के केंद्र को अपनी निशुल्क सेवाएं देने का संकल्प किया।





























