👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित कुचेसर चोपला पर ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा पार्टी प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित गोपाल शर्मा ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या को जघन्य श्रेणी का अपराध बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं. सरकार मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है.
बैठक में पंडित अजय शर्मा जिला अध्यक्ष, पंडित लोकेश शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी, पंडित सुनील शर्मा जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सोनू गौतम जिला सचिव हापुड़, आशीष चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























