हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ लगातार विकास की सीढ़ी चढ़ रहा है लेकिन विकास ऐसा है जिसने अपने पीछे इस तरह कदम छोड़ दिए हैं जो कि सवालों के घेरे में है। हापुड़ के विभिन्न मौहल्लों में हमने देखा कि बिजली के एक या दो खंभे नाली में लगे हैं लेकिन वॉर्ड-7 के मौहल्ला लोधीपुर आदि मौहल्ले ऐसे हैं जहां एक नहीं बल्कि अनगिनत बिजली के खंभे नाली में खड़े है। लोहे का खंभा भी नाली में खड़ा है जिससे कभी भी करंट आ जाता है। बारिश में तो यहां के लोग दहशत के माहौल में जीते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में मंजर और भी खतरनाक हो जाता है। लोहे के इस खंभे में करंट उतर जाता है जिससे आसपास मौजूद लोगों में खतरा मंडराने लगता है। जिस तरह मौहल्ले के हालात बने हुए हैं उसे देखकर लगता है कि इस क्षेत्र का नाम नाली में बिजली के खंभे वाला मौहल्ला होने चाहिए।




























