👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला हापुड़ की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने स्टाफ के सहयोग से मंगलवार को परिवार के आपसी मतभेदों को दूर कराते हुए दो पक्षों के बीच मध्यस्थता कराई. इसके बाद दोनों पक्ष साथ रहने को राजी हो गई. प्रतिमा त्यागी लगातार परिवार के बीच खड़ी हुई दीवार को खत्म कर दो पक्षों को एक करने में जुटी हैं. इसी क्रम में एक और परिवार को एक किया.
सना पुत्री मतलूब निवासी ग्राम मुरादपुर थाना सिंभावली और अपसार पुत्र यूनुस निवासी तोड़ी थाना भोजपुर गाजियाबाद के बीच आपसी मतभेदों को दूर कराया और दोनों पक्षों में सुलह कराई. सफल काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष एक हो गए.
























