👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : 26 जून को अंतरराष्ट्रीय ड्राई डे के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इसके अवैध कारोबार के विरोध में मनाया जाता है. उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में 26 जून को ड्राई डे घोषित किया है जहां प्रदेश के हर जिले में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस संबंध में आबकारी विभाग ने आदेश जारी किए हैं. आबकारी विभाग के आदेश का पालन करते हुए जनपद हापुड़ में शराब के ठेके बंद दिखाई दिए. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में भी शराब की दुकानें बंद नजर आए. समाज को नशे से मुक्त रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है.





























